भीषण आग की चपेट में आया मुंगराबादशाहपुर थाना – जौनपुर Dainik manyawar news

जौनपुर।मुंगराबादशाहपुर थाना सोमवार को भीषण आग की चपेट में आ गया। आग इतनी तेज थी कि कुछ ही देर में थाने के कई हिस्सों को अपनी लपेट में ले लिया। शुरुआती जानकारी के अनुसार, थाने में रखे पटाखों में अचानक आग लग गई, जिससे आग ने विकराल रूप धारण कर लिया।
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और थाने में रखे महत्वपूर्ण दस्तावेजों को सुरक्षित करने का प्रयास शुरू किया। आग बुझाने के लिए दमकल विभाग को भी सूचना दी गई है और राहत कार्य लगातार जारी है।
फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। कोई जनहानि की सूचना नहीं है, लेकिन थाने के कई अभिलेख और सामग्री को नुकसान पहुंचने की आशंका जताई जा रही है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें