जौनपुर: बजाज लोन-इंश्योरेंस के नाम पर 2.5 करोड़ की साइबर ठगी, जौनपुर से गैंग का सरगना गिरफ्तार – जौनपुर

जौनपुर: बजाज लोनइंश्योरेंस के नाम पर 2.5 करोड़ की साइबर ठगी, जौनपुर से गैंग का सरगना गिरफ्तार

जौनपुर। साइबर क्राइम थाना पुलिस ने बजाज कंपनी में लोन, इन्वेस्टमेंट, टूर एंड ट्रैवल्स तथा इंश्योरेंस पैकेज दिलाने के नाम पर करोड़ों रुपये की साइबर ठगी करने वाले गैंग के मुख्य सरगना को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है।


आरोपी के कब्जे से मोबाइल फोन, फर्जी आधार कार्ड, एटीएम कार्ड, बैंक पासबुक, चेकबुक और ठगी की रकम समेत बड़ी मात्रा में आपत्तिजनक सामग्री बरामद हुई है।
पुलिस के अनुसार 12 जून की रात थाना साइबर क्राइम के प्रभारी निरीक्षक महेश पाल सिंह की टीम ने सुखलालगंज रेलवे क्रॉसिंग के पास से आरोपी शुभम सिंह निवासी पपरावन, थाना बरसठी को गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ थाना साइबर क्राइम में विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह बजाज कंपनी में लोन, निवेश और बजाज रन टूर एंड ट्रैवल्स एवं इंश्योरेंस पैकेज उपलब्ध कराने का झांसा देकर लोगों को अपने जाल में फंसाता था। फर्जी वेबसाइटों और सोशल मीडिया के माध्यम से ग्राहकों से संपर्क कर उन्हें फोन और व्हाट्सएप पर भरोसे में लिया जाता था।
इसके बाद प्रोसेसिंग फीस, वेरिफिकेशन शुल्क, इंश्योरेंस चार्ज, कैशबैक और लोन अप्रूवल जैसी विभिन्न मदों के नाम पर रकम जमा कराई जाती थी। आरोपी ने फर्जी आधार कार्ड बनाकर सिम कार्ड हासिल किए और उन्हीं के माध्यम से ठगी का नेटवर्क संचालित किया।
जांच में सामने आया कि आरोपी ने फर्जी दस्तावेजों के आधार पर स्वयं, अपने परिचितों और बजाज रन टूर एंड ट्रैवल्स फर्म के नाम से कई बैंक खाते खुलवा रखे थे। ठगी की रकम इन खातों में मंगवाकर एटीएम, चेकबुक और सीएससी केंद्रों के जरिए तत्काल निकाल ली जाती थी।
पुलिस के मुताबिक आरोपी अब तक करीब 2.5 करोड़ रुपये की साइबर ठगी कर चुका है। उसके खिलाफ महाराष्ट्र के बृहन्मुंबई जिले में भी एक मुकदमा दर्ज है तथा राष्ट्रीय साइबर अपराध पोर्टल पर 20 से अधिक शिकायतें दर्ज हैं।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से तीन एंड्रॉयड मोबाइल फोन, तीन की-पैड मोबाइल, चार सिम कार्ड, एक फर्जी आधार कार्ड, एक आधार कार्ड, फर्जी आधार कार्ड की छायाप्रति, 15 एटीएम कार्ड, नौ बैंक पासबुक, सात चेकबुक तथा 1.45 लाख रुपये नकद बरामद किए हैं।

Leave a Comment

और पढ़ें

  • best news portal development company in india
  • marketmystique

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें