बेकाबू ट्रक की चपेट में आए बाइक सवार, दो की मौत, एक गंभीर घायल – जौनपुर Dainik manyawar News

जौनपुर (बदलापुर): फत्तूपुर गांव स्थित फोरलेन हाईवे पर मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। एक तेज रफ्तार बेकाबू ट्रक ने बाइक सवार तीन युवकों को टक्कर मार दी, जिससे दो की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। साथ ही ट्रक और उसके चालक की तलाश शुरू कर दी गई है।

मिली जानकारी के अनुसार, सिंगरामऊ थाना क्षेत्र के साढ़ापुर गांव निवासी हौशिला गौतम का 18 वर्षीय पुत्र संतोष अपने पड़ोसी अंशू (पुत्र अखिलेश) और रिश्तेदार रोशन (पुत्र अमरजीत गौतम), निवासी नचरौला, थाना आसपुर देवसरा, जिला प्रतापगढ़ के साथ पल्सर बाइक से बदलापुर आया था। वापसी के दौरान फत्तूपुर गांव के पास तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि संतोष और रोशन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अंशू गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घायल अंशू को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

इस हादसे के बाद मृतकों के गांवों में मातम छा गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और ट्रक चालक की तलाश जारी है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें